धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार:सरदारशहर के गुरू धानका बने प्रदेश महामंत्री, सर्वसम्मति से हुए मनोनीत
धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार:सरदारशहर के गुरू धानका बने प्रदेश महामंत्री, सर्वसम्मति से हुए मनोनीत
सरदारशहर : भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत सरदारशहर निवासी गुरू धानका को राजस्थान प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। अपनी नियुक्ति पर गुरू धानका ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व राज्यसभा सांसद दादा नारायणसिंह केसरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. के. आर. वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया और राष्ट्रीय महासचिव के. एल. धानक सहित पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद किया।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के. एल. धानक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह मनोनयन सर्वसम्मति से हुआ है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गुरू धानका ने कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और लगन से करते हुए समाज हित में कार्य करेंगे। गुरू धानका की इस नियुक्ति से सरदारशहर सहित पूरे जिले में समाज के स्थानीय लोगों में खुशी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040111


