देवता से खाटू श्याम के लिए 22वीं निशान पदयात्रा 24 फरवरी को होगी रवाना, पोस्टर का हुआ विमोचन
देवता से खाटू श्याम के लिए 22वीं निशान पदयात्रा 24 फरवरी को होगी रवाना, पोस्टर का हुआ विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के देवता स्थित बाबा श्याम मंदिर में खाटू श्याम जाने वाली 22वीं निशान पदयात्रा को लेकर महंत रामेश्वर दास महाराज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन भी महंत रामेश्वर दास महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। पोस्टर विमोचन के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
गुरुजी रघुवीर सिंह मणकस ने बताया कि देवता से खाटू श्याम के लिए आयोजित होने वाली 22वीं निशान पदयात्रा 24 फरवरी को रवाना होगी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए निशान लेकर पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को सायं 8:15 बजे बाबा श्याम मंदिर में निशानों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तथा रात्रि में भव्य संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। इसके पश्चात 24 फरवरी को श्री श्याम मित्र मंडल देवता के तत्वावधान में प्रातः 7:15 बजे महंत रामेश्वर दास महाराज के सानिध्य में सैकड़ों पदयात्री बाबा श्याम मंदिर से निशान लेकर खाटू श्याम के लिए रवाना होंगे।
बैठक में मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, रामस्वरूप मणकस, राजेंद्र जांगिड़, मदन योगी, विनोद कुमावत, शंकर कुमावत, नरेंद्र सिंह, राम सिंह बजाड़, हवलदार पवन कुमार, चुन्नीलाल, महेश मणकस, पिंटू मणकस सहित कई श्रद्धालु एवं पदयात्री उपस्थित रहे। सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039454


