[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं की मदीना मस्जिद में रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज शिद्दत के साथ अदा की गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं की मदीना मस्जिद में रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज शिद्दत के साथ अदा की गई

निराधनूं की मदीना मस्जिद में रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज शिद्दत के साथ अदा की गई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

निराधनूं : रमजान के पहले जुम्मे (शुक्रवार) को मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों ने मस्जिद में जमा होकर जुमे की नमाज पढ़ी और रहमतों व बरकतों से भरे इस पाक महीने की शुरुआत की। मस्जिद के हाफिज मोहम्मद अनीस खान ने जुमे की तकरीर (खुत्बा) में महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने को तीन हिस्सों में बांटा जाता है: पहले 10 दिन: रहमत (अल्लाह की रहमत) के दूसरे 10 दिन: मगफिरत (क्षमा और माफी) के आखिरी 10 दिन: जहन्नुम से नजात (मुक्ति) के हाफिज साहब ने कुरान की आयत का हवाला देते हुए कहा कि अल्लाह तआला फरमाते हैं: “ऐ ईमान वालो! तुम पर रोजे फर्ज किए गए हैं, जिस तरह तुमसे पहले लोगों पर फर्ज किए गए थे, ताकि तुम परहेजगार बन जाओ।” (सूरह अल-बकरा, आयत 183 के संदर्भ में)।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे माहे रमजान की कद्र करें, खूब इबादत करें, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें तथा अल्लाह की रजा हासिल करने की कोशिश करें। इस दौरान रोजेदारों ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, सुकून व खुशहाली की दुआएं मांगीं।

Related Articles