[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में 22 फरवरी को विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर करेंगे 2.11 करोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 18 विकास कार्यों का होगा उद्घाटन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में 22 फरवरी को विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर करेंगे 2.11 करोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 18 विकास कार्यों का होगा उद्घाटन

जसरापुर में 22 फरवरी को विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर करेंगे 2.11 करोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 18 विकास कार्यों का होगा उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसरापुर में 22 फरवरी को खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सरपंच मंजू देवी एवं समाजसेवी झंडूराम गुर्जर ने बताया कि इस दौरान करीब 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गांव में सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन किया जाएगा। बांढा की ढाणी रोड से सोच मेघवाल के घर तक डामरीकरण सड़क, मुख्य बस स्टैंड पर सामुदायिक शौचालय निर्माण, सैनी, मेघवाल एवं नायक समाज की श्मशान भूमि की चारदीवारी तथा मुख्य बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के सौंदर्यकरण सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।

इसी क्रम में मुख्य सड़क से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं साइड वॉल निर्माण, देवता सड़क से ताराचंद तिरोड़ी के घर की ओर डामरीकरण सड़क, ढाणी पावटा में इंटरलॉकिंग सड़क, छाजूराम के घर से चेतराम के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क तथा जसरापुर स्कूल से ढाणा तक डामरीकरण सड़क कार्य का उद्घाटन भी किया जाएगा।

इसके अलावा गांव में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए मेघाराम सिराधना के घर के पास तीन फेस बोरिंग कार्य का भी उद्घाटन किया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है तथा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Related Articles