[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला खेल स्टेडियम में आयोजित हुआ एक दिवसीय दिव्यांग गतिविधि महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला खेल स्टेडियम में आयोजित हुआ एक दिवसीय दिव्यांग गतिविधि महोत्सव

जिला खेल स्टेडियम में आयोजित हुआ एक दिवसीय दिव्यांग गतिविधि महोत्सव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : युवा मामले एवं खेल विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शुक्रवार (विश्व सामाजिक न्याय दिवस) को जिला खेल स्टेडियम में एक दिवसीय दिव्यांग गतिविधि महोत्सव (एक दिवसीय समावेषी मनोरंजक गतिविधि कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को खेल और गतिविधियों के वातावरण से सहज और सकारात्मक रूप से परिचित कराने के उद्देश्य से गैर-प्रतिस्पर्धी, मनोरंजक और सहभागिता आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, अभिषेक चोटिया, सुरेश सारस्वत, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्था सचिव अंजू नेहरा ने दिव्यांग बच्चों के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाने के प्रयास को अभूतपूर्व बताया।

उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय दिव्यांग गतिविधि महोत्सव में उपस्थित दिव्यांग विद्यार्थियों ने कैरम, चेस, लुडो, पजल्स, रिंग टॉस, बेडमिण्टन, चम्मच रेस, गिलास पिरामिड इत्यादि विविध खेलों में भाग लिया। गतिविधियां पूर्णतया दिव्यांग बच्चों के मनोरंजन एवं उन्हें सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बिना रैंकिंग, बिना हार-जीत की थीम पर आयोजित की गई।

इस दौरान परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार, निजी सहायक पंकज स्वामी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी लाखन सिंह, वरिष्ठ सहायक मनीष जाखड़, सूचना सहायक नरेन्द्र झोरड़, छात्रावास अधीक्षक नरेश कुमार, कनिष्ठ सहायक पवन थालौड़ सहित दिव्यांग विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामिनवास भुंवाल ने किया।

Related Articles