धोद ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल का आयोजन, योजनाओं से जुड़ने का आह्वान
धोद ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल का आयोजन, योजनाओं से जुड़ने का आह्वान
सीकर : महिला अधिकारिता विभाग द्वारा धोद ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करना तथा उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक सुनीता चौधरी ने उपस्थित ग्रामसाथिन बहनों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में नियमित रूप से नारी चौपाल का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नारी चौपाल महिलाओं को जागरूक करने, उनकी समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए एक सशक्त मंच है। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला स्तरीय जेंडर स्पेशलिस्ट प्रकाश चंद ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारी चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर तथा पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि जरूरतमंद महिलाएं एवं बालिकाएं इन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने ग्रामसाथिनों को निर्देशित किया कि नारी चौपाल के दौरान महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तथा आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामसाथिन बहनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से नारी चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लिया। विभाग द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039324

