5 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर लगी आग:स्पार्किंग से फैली, तीन घंटे बाद पाया काबू
5 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर लगी आग:स्पार्किंग से फैली, तीन घंटे बाद पाया काबू
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र के सेड को डूंगरी इलाके में शुक्रवार को सरकारी भूमि पर आग लग गई। इस आग की चपेट में करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र आ गया, जिससे कई पेड़-पौधे और झाड़ियां जलकर खाक हो गईं। जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा नए कनेक्शन का कार्य किया जा रहा था, तभी अचानक लाइन में स्पार्किंग हुई।

सूखी घास और झाड़ियों ने आग पकड़ी
स्पार्किंग से आसपास की सूखी घास और झाड़ियों ने आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। महिलाओं ने भी बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039284


