रींगस-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर गाड़ियों के आने-जाने पर लगी रोक:फाल्गुनी लक्खी मेले की वजह से प्रतिबंध लगा, श्रद्धालुओं की पदयात्रा के लिए फैसला लिया गया, डीजे पर भी रोक
रींगस-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर गाड़ियों के आने-जाने पर लगी रोक:फाल्गुनी लक्खी मेले की वजह से प्रतिबंध लगा, श्रद्धालुओं की पदयात्रा के लिए फैसला लिया गया, डीजे पर भी रोक
रींगस : बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के मद्देनजर रींगस-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर 21 से 28 फरवरी तक गाड़ियों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस मार्ग को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। मेले के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।
21 से 28 फरवरी तक लगा प्रतिबंध
उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया- यह मार्ग मेले के दौरान आने वाले श्याम श्रद्धालुओं की पदयात्रा के लिए आरक्षित किया गया है। 21 से 28 फरवरी तक पदयात्री इस मार्ग पर आसानी से यात्रा कर सकें, इसके लिए गाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
डीजे-लाउडस्पीकर पर भी रोक
श्रद्धालुओं की मान्यता है कि पदयात्रा रींगस के खाटूश्यामजी मोड़ से शुरू होती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पदयात्रियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे और लाउडस्पीकर के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
जरूरी सेवाओं के लिए इन गाड़ियों का होगा संचालन
‘नो व्हीकल जोन’ घोषित इस मार्ग पर 21 से 28 फरवरी तक गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, एंबुलेंस, पुलिस वाहन और अग्निशमन जैसी अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े गाड़ियों के संचालन पर कोई रोक नहीं होगी। इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को तैनात किया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039284


