[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में 27 फरवरी को किसान महापंचायत:23 सूत्रीय मांगों पर होगी चर्चा, गांवों में प्रचार और तैयारियों में लगे कार्यकर्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में 27 फरवरी को किसान महापंचायत:23 सूत्रीय मांगों पर होगी चर्चा, गांवों में प्रचार और तैयारियों में लगे कार्यकर्ता

सुजानगढ़ में 27 फरवरी को किसान महापंचायत:23 सूत्रीय मांगों पर होगी चर्चा, गांवों में प्रचार और तैयारियों में लगे कार्यकर्ता

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 27 फरवरी को सुजानगढ़ एसडीएम ऑफिस के सामने किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसमें किसानों के बकाया फसल बीमा क्लेम का भुगतान, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, बिजली स्मार्ट मीटर योजना को बंद करने, सुजानगढ़ को जिला घोषित करने, खेतों की पेमाईश में हो रही त्रुटियों को दुरुस्त करने सहित 23 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

किसान सभा अध्यक्ष तेजपाल गोदारा ने बताया -सुजानगढ़ शहर में बढ़ती चोरियों और नशे पर अंकुश लगाने, गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था, प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने तथा आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार ब्याज वसूली लागू कराने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल है।

महापंचायत की तैयारियों को लेकर गांव गनोड़ा, बिलंगा, लिखमिसर, मूंदड़ा, जिली, मगरासर, कानूता, बाघसरा, करेजड़ा, भाषिणा, मगरासर, कोडासर, सारंगसर, लुहारा, उडवाला, पारेवड़ा सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। रामनारायण रुलानिया ने बताया कि महापंचायत को सीकर सांसद अमराराम सहित अन्य किसान नेता संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर किसान सभा अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, किसान सभा सचिव रामनारायण रूलानिया, डीवाईएफआई अध्यक्ष दीनदयाल गुलेरिया, एसएफआई अध्यक्ष ओमप्रकाश डुडी सहित अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

Related Articles