[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनपुरा स्कूल में जनसहयोग से बनेंगे चार नए कमरे:ग्रामीणों ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया, जीर्ण-शीर्ण होने पर कमरों को हटाया गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

रतनपुरा स्कूल में जनसहयोग से बनेंगे चार नए कमरे:ग्रामीणों ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया, जीर्ण-शीर्ण होने पर कमरों को हटाया गया था

रतनपुरा स्कूल में जनसहयोग से बनेंगे चार नए कमरे:ग्रामीणों ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया, जीर्ण-शीर्ण होने पर कमरों को हटाया गया था

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के गांव रतनपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार नए कक्षाकक्षों की नींव रखी गई। पंडित श्यामसुंदर शर्मा ने सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर दो मंजिला बरामदे और सीढ़ी सहित चार कमरों का शिलान्यास कराया।

नामांकन बढ़ा लेकिन कमरे नहीं बढ़े

प्रधानाचार्य राशि अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय सत्र 2023-24 में उच्च प्राथमिक स्तर से उच्च माध्यमिक स्तर में क्रमोन्नत हुआ था। क्रमोन्नत होने के बाद विद्यालय में छात्रों का नामांकन तो बढ़ा, लेकिन कक्षाकक्षों का अभाव हो गया। वर्तमान में यहां 12 कक्षाएं संचालित होती हैं।

विभाग द्वारा दो कमरों को जीर्ण-शीर्ण घोषित कर जमींदोज कराया गया है। इसके बावजूद, विद्यालय के अधिकांश कक्षाकक्षों की स्थिति भी ठीक नहीं है। इन्हीं कमरों में प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, पोषाहार वितरण और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां भी संचालित होती हैं।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कमरे बनवाने का निर्णय लिया

ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले सरकार ने विद्यालय को उच्च प्राथमिक स्तर से सीनियर सेकेंडरी स्तर में क्रमोन्नत तो कर दिया, लेकिन नए भवनों के लिए बजट देना भूल गई। विभाग ने पिछले मानसून सत्र में दो कमरों को जीर्ण-शीर्ण घोषित कर जमींदोज करने तथा शेष कमरों की मरम्मत कराने के आदेश तो जारी किए, लेकिन बजट के नाम पर कोई राशि आवंटित नहीं की।

सरकार से नए कक्षाकक्षों के निर्माण और मरम्मत के लिए बजट आवंटन की उम्मीद टूटती देख, रतनपुरा स्कूल की विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति (SDMC) और स्टाफ ने खुद के स्तर पर चार कमरे बनवाने का बीड़ा उठाया। गुरुवार को इन कक्षाकक्षों की नींव रखी गई।

इसके लिए ग्रामीणों ने एक कमेटी बनाकर जनसहयोग से चार लाख रुपये की राशि एकत्रित की है, जिससे निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान गणेश पलसानिया, झुंथाराम गढ़वाल, जगदीश प्रसाद, गणपत राम, सीताराम, गोविंद, बंशीधर, ओमप्रकाश, मोहन लाल और श्रवण सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles