चूरू में कुंड में डूबने से युवक की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हादसा, बाइक खड़ी देखकर लोगों ने परिजनों को दी सूचना
चूरू में कुंड में डूबने से युवक की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हादसा, बाइक खड़ी देखकर लोगों ने परिजनों को दी सूचना
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के कनवारी गांव में गुरुवार को एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। युवक शौच के लिए पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुंड में गिर गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकलवाकर जालान अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।
मृतक के पिता सीताराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा महेंद्र (28) रोज की तरह गुरुवार को भी खेत गया था। उन्हें बाद में सूचना मिली कि खेत में एक बाइक खड़ी है, कुंड के पायतन में जूते पड़े हैं और कुंड खुला है, साथ ही एक खाली बोतल भी पड़ी थी।
सीताराम मेघवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि महेंद्र खेत में शौच जाने के लिए कुंड से पानी निकाल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच एसआई रतनलाल कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038506


