[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत:ट्यूबवेल चालू करने के बाद पानी का स्तर देखने गया था, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत:ट्यूबवेल चालू करने के बाद पानी का स्तर देखने गया था, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज

डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत:ट्यूबवेल चालू करने के बाद पानी का स्तर देखने गया था, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज

चूरू : चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र के आबड़सर गांव में गुरुवार को ट्यूबवेल से डिग्गी में पानी भरते समय एक हादसा हो गया। पानी का स्तर देखने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छैलूसिंह पुत्र नंदसिंह के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने छैलूसिंह को डिग्गी से बाहर निकाला और तुरंत जालान अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने छैलूसिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया।

नंदसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र छैलूसिंह (47) डिग्गी में पानी का स्तर जांचने गया था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं लौटा। बाद में उसे डिग्गी में डूबा हुआ पाया गया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles