विधानसभा में रखी धड़सीसर को उप तहसील बनाने की मांग:बिजली समस्या, उप जिला अस्पताल निर्माण में देरी पर विधायक ने मांगा जवाब
विधानसभा में रखी धड़सीसर को उप तहसील बनाने की मांग:बिजली समस्या, उप जिला अस्पताल निर्माण में देरी पर विधायक ने मांगा जवाब
सरदारशहर : सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा ने विधानसभा में धड़सीसर गांव को उप तहसील का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि धड़सीसर भौगोलिक रूप से लगभग 30-40 गांवों का केंद्र है। इसे उप तहसील बनाने से अडसीसर, पाटमदेसर, सोमासर, कीकासर, कवलासर, धीरासर और मलसीसर सहित कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक शर्मा ने तर्क दिया कि वर्तमान में ग्रामीणों को छोटे राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए सरदारशहर उपखंड मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे उनके समय और धन दोनों की हानि होती है। उप तहसील बनने से ये कार्य स्थानीय स्तर पर ही पूरे हो सकेंगे, जिससे आम जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी। शर्मा ने सरदारशहर में स्वीकृत उप जिला अस्पताल के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी सरकार से जवाब मांगा। इसके अतिरिक्त, विधायक ने पूर्व में घोषित विकास कार्यों के अधूरे रहने का मुद्दा भी उठाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038241


