गोचर भूमि पर वृक्षारोपण का ग्रामीणों ने किया विरोध:वन विभाग के 7500 पौधे और घास उगाने के प्रस्ताव पर आपत्ति
गोचर भूमि पर वृक्षारोपण का ग्रामीणों ने किया विरोध:वन विभाग के 7500 पौधे और घास उगाने के प्रस्ताव पर आपत्ति
चूरू : बेरासर गांव की अगुणी रोही स्थित देव गोसाई ओरण की गोचर भूमि पर प्रस्तावित वृक्षारोपण योजना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्राम पंचायत द्वारा वन विभाग को 60 बीघा जमीन में वृक्षारोपण की स्वीकृति दिए जाने के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ओरण क्षेत्र पहुंचे और योजना निरस्त करने की मांग की। वन विभाग ने इस भूमि पर 7500 पौधे और तीन प्रकार की घास उगाने का प्रस्ताव दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह ओरण क्षेत्र कुल करीब 280 बीघा में फैला हुआ है और वर्षों से इसका उपयोग गोचर भूमि के रूप में किया जा रहा है। यहां सैकड़ों आवारा गोवंश सहित अन्य पशु-पक्षी आश्रय लेते हैं। उनका कहना है कि बिना ग्रामसभा या ग्रामीणों की सहमति के पौधारोपण की मंजूरी देना नियमों की अवहेलना है।
ग्रामीणों के अनुसार, यदि यहां पौधारोपण कर तारबंदी कर दी गई तो पशुओं के लिए चराई क्षेत्र पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसी ओरण में बाबा देव गुसाई का मंदिर भी स्थित है, जहां हर वर्ष माघ शुक्ल दूज पर एक बड़ा धार्मिक मेला भरता है। इसमें गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु शामिल होते हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्षा ऋतु में इस क्षेत्र में पशुओं की संख्या और बढ़ जाती है। खेतों में ट्यूबवेल और बिरनी खेतों के बाड़ लगने से निराश्रित पशुओं को ठहरने तक की जगह नहीं मिलती। यदि ओरण भूमि भी बंद कर दी गई तो पशु सड़कों पर भटकने को मजबूर होंगे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाएगी।
विरोध कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं गांव में अन्य उपयुक्त स्थानों पर वृक्षारोपण करने को तैयार हैं, लेकिन गोचर भूमि को यथावत रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित योजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष हड़मानाराम, समाजसेवी संग्राम दुसाद, सहकारी सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश सिहाग, मंदिर कमेटी सदस्य हनुमानाराम सियाग, जेताराम दुसाद, श्रीराम दुसाद, पंचायत समिति सदस्य रामूराम दुसाद, रेवंतराम मेघवाल, श्रवणराम फौजी, हनुमान प्रसाद मेघवाल, हेतराम दुसाद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038394