[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिरण शिकार की सूचना पर 2 लोग हिरासत में:अवैध बंदूक और बाइक की जब्त, खेतों में घूमते हुए दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

हिरण शिकार की सूचना पर 2 लोग हिरासत में:अवैध बंदूक और बाइक की जब्त, खेतों में घूमते हुए दबोचा

हिरण शिकार की सूचना पर 2 लोग हिरासत में:अवैध बंदूक और बाइक की जब्त, खेतों में घूमते हुए दबोचा

तारानगर : चूरू के तारानगर में हिरण शिकार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है और एक अवैध टोपीदार बंदूक व एक बाइक जब्त की है। हालांकि, काफी तलाश के बाद भी पुलिस और वन विभाग को मौके से हिरण के शव के अवशेष या मांस नहीं मिला।

तारानगर थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि उन्हें हिरण के शिकार की सूचना मिली थी। इस पर तारानगर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तारानगर वन विभाग के रेंजर सुरेंद्र सिंह को भी सूचित किया गया, जो अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

सूचना के अनुसार, अलायला और महात्मा गांव के बीच खेतों में भूतिया जोहड़ी के आसपास मलवास निवासी प्रदीप और पालाराम बावरी एक बाइक पर टोपीदार बंदूक लिए घूम रहे थे। वे हिरणों का शिकार करने की फिराक में थे। ग्रामीणों को साथ लेकर पुलिस और वन विभाग की टीम ने रोही अलायला के खेतों और भूतिया जोहड़ी के आसपास संभावित मृत हिरण के शव और अवशेषों की गहन तलाश की। परंतु, कहीं भी मृत हिरण का शव या उसके अवशेष नहीं मिले। इसके बाद वन विभाग की टीम आगे की तलाश के लिए रवाना हो गई।

नहर पटड़ा रोही गांव अलायला पहुंचने पर नहर पटड़ा पर एक बाइक मिली, जिस पर टोपीदार बंदूक रखी हुई थी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया और प्रदीप तथा पालाराम को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ जारी है। मामले की जांच एएसआई महेश को सौंपी गई है।

Related Articles