लक्ष्मणगढ़ में 25 फरवरी से शुरू होगा होली महोत्सव:व्यवस्थाओं को लेकर SDM से हुई चर्चा, गुरुवार से स्थानीय कलाकार करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास
लक्ष्मणगढ़ में 25 फरवरी से शुरू होगा होली महोत्सव:व्यवस्थाओं को लेकर SDM से हुई चर्चा, गुरुवार से स्थानीय कलाकार करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में सदाबहार मोहल्ला लोक नृत्य विकास समिति के तत्वावधान में 25 फरवरी से आयोजित होने वाले सार्वजनिक सात दिवसीय होली महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन की सफलता की कामना को लेकर समिति पदाधिकारियों ने सालासर बालाजी मंदिर में नारियल बांधकर मंगल कामना की।
महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा व अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमावत से समिति पदाधिकारियों की विस्तृत वार्ता हुई।
समिति की ओर से संदीप नेता ने बताया कि बैठक में झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त कराने, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, बड़े नालों की सफाई, सड़कों के समतलीकरण, आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण, पुलिस जाप्ता व होमगार्ड तैनाती, महिला सुरक्षा तथा हुड़दंग करने वालों पर त्वरित कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में वरिष्ठ पार्षद पवन बुटोलिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष महावीर प्रसाद सैनी, मधुदायमा, बगड़िया स्कूल के सचिव पवन गोयनका, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चिरंजी भूरिया, अध्यक्ष कमल व्यास, पूर्व पार्षद सत्यनारायण सैनी, जतिन सोनी व एडवोकेट प्रदीप पारीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समिति की ओर से कल गुरूवार को तैयारी समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय कलाकार एक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास करते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037566


