पूर्व पार्षद शांति देवी का निधन, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतिफ खांन
बिसाऊ : कस्बे की पूर्व पार्षद शांति देवी का बुधवार शाम निधन हो गया। वे 74 वर्ष की थीं और पिछले दो सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटिक ने बताया कि शांति देवी दो बार नगरपालिका पार्षद रह चुकी थीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। उनके कार्यकाल में वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए।
परिजनों के अनुसार शांति देवी का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037516


