डीएमएलटी परीक्षा में प्रथम रैंक पर तौफीक अहमद डायर का सम्मान
राजेंद्र सिंह राठौड़ बोले-शिक्षा सफलता की चाबी, अनुशासन से बनता है व्यक्तित्व
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर लीलगरान मस्जिद के पास आयोजित सम्मान समारोह में डीएमएलटी परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले तौफीक अहमद डायर का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा विधायक हरलाल सहारण रहे।
मुख्य अतिथि राठौड़ ने कहा कि परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना केवल कड़ी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षा के वास्तविक महत्व को भी दर्शाता है। शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान और अनुशासन के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि लगन और सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा गौरवपूर्ण परिणाम देता है।
डीएमएलटी (लैब टेक्नीशियन) परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर तौफीक अहमद डायर को लीलगरान समाज एवं अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह और फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों एवं तौफीक डायर का स्वागत किया गया।
लीलगरान समाज के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक ने कहा कि हर युवा को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा में मजबूत पकड़ बनाकर ही सफलता हासिल की जा सकती है।
इस अवसर पर भंवर गुर्जर, सीनियर फिजिशियन डॉ. एफ.एच. गोरी, पार्षद असलम डायर, डॉ. साजिद चौहान, डॉ. जाकिर झारिया वाला, एम. हारून गौरी, मोहम्मद रफीक चौहान (बबलू), इस्माइल भाटी पार्षद सहित लीलगरान समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में राजू डायर ने सभी अतिथियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037516


