नोरंग राम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान में सात दिवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य शुभारंभ
नोरंग राम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान में सात दिवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य शुभारंभ
झुंझुनूं : नोरंग राम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान में सात दिवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना देखते ही बन रही थी।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी मधु यादव (माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि प्रियंका लाम्बा (अतिरिक्त कोषाधिकारी, कोष कार्यालय झुंझुनूं) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट और मशाल प्रज्वलन कर अतिथियों को सलामी दी।
मुख्य अतिथि मधु यादव, प्रियंका लाम्बा, संस्थान सचिव डॉ. संदीप ढूकिया तथा संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुनीता ढूकिया ने संयुक्त रूप से संस्थान ध्वज फहराकर स्पोर्ट्स मीट का विधिवत उद्घाटन किया। रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर खेल सप्ताह की औपचारिक शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथियों ने हाउस कप्तानों को हाउस फ्लैग सौंपते हुए इसे जिम्मेदारी, कर्तव्य और नेतृत्व का प्रतीक बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्पोर्ट्स ड्रिल प्रस्तुत कर खेलों के प्रति अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।
अपने संबोधन में मधु यादव ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। वहीं प्रियंका लाम्बा ने शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
संस्थान सचिव डॉ. संदीप ढूकिया ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स सप्ताह के दौरान कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊँची कूद, डॉज बॉल, हरधड़ा, शतरंज, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुनीता ढूकिया ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई तथा सफल आयोजन के लिए संस्थान परिवार को बधाई दी गई। पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037514


