मलसीसर में झुंझुनूं जिले का पहला पॉडकास्ट स्टूडियो ‘जनमानस शेखावाटी’ शुरू
पूर्व आईएएस जाकिर हुसैन नुआं ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्थानीय पत्रकारिता को मिलेगा नया मंच
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : मंगलवार को मलसीसर की मिट्टी ने एक ऐतिहासिक पल देखा, जब झुंझुनूं जिले का पहला पॉडकास्ट स्टूडियो ‘ जनमानस शेखावाटी’ का भव्य उद्घाटन हुआ। यह महज एक स्टूडियो की शुरुआत नहीं, बल्कि स्थानीय पत्रकारिता, जन आवाज़ और बेबाक सच्चाई को नई ताकत देने वाला साहसिक कदम है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, स्थानीय नेता और के के रॉयल्स टीम के सदस्य उपस्थित रहे। फीता काटकर पूर्व आईएएस अधिकारी जाकिर हुसैन नुआं ने औपचारिक शुभारंभ किया।
अतिथियों में एसडीएम मलसीसर सुमन चौधरी, कर्नल जहीर खान, कर्नल जमील खान जाबासर, शमशाद खान, भंवरू खान, सुरेश श्योराण, सरवर खान, अय्यूब खान, मोहम्मद अय्यूब खान, पूर्व मैनेजर इब्राहिम खान, सफीक खान, सज्जाद खान, फरियाद खान, अनिल श्योराण, शब्बीर खान, हसन खान, आबिद खान, पूर्व पार्षद तौफीक सैय्यद, आलमशेर खान,सालिक खान, इस्लाम खान, गुलजार खान, अनीश खान, इस्लाम खान चूरू, जुबैर कुरैशी, कैप्टन ताज मोहम्मद खान, सलेम खान, नदीम खान, मख्दूम खान, सुशील शर्मा, जंगशेर खान, सरपंच रामप्रताप खेदड़, विनोद मूंड, शकील खान, सूबेदार निस्सार खान, सूबेदार गुलामनबी खान, निस्सार खान चूरू, आमिर खान, जहांगीर खान, इस्पाक खान, इकराम खान, आरिफ भारू, आबिद गुड्डू, कामिल खान, अय्याज खान, फारूक खान जूनियर सहित शामिल हुए।
‘हर आवाज़ को मिलेगा मंच’
‘जनमानस शेखावाटी’ के होस्ट अंसार मुज्तर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह स्टूडियो केवल तकनीक का मंच नहीं, बल्कि शेखावाटी, झुंझुनूं और पूरे राजस्थान की निष्पक्ष एवं बेबाक आवाज़ बनने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि पॉडकास्ट के माध्यम से स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और युवाओं की सोच को प्रमुखता दी जाएगी, ताकि हर आवाज़ सुनी जाए और हर सवाल का जवाब सामने आए।
आयोजकों के अनुसार, इस स्टूडियो के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय मुद्दों को नई पहचान मिलेगी और युवाओं को अपनी बात रखने का सशक्त माध्यम उपलब्ध होगा। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक शुरुआत बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037408

