चिड़ावा में “प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026” के तहत जागरूकता व निरीक्षण
चिड़ावा में “प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026” के तहत जागरूकता व निरीक्षण
झुंझुनूं : पंचायत समिति चिड़ावा द्वारा चलाए जा रहे “प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026” के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास अधिकारी अनिषा बिजारणिया ने ग्राम पंचायत चनाना का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन, भारत निर्माण सेवा केन्द्र, श्री अन्नपूर्णा रसोई, मुख्य बाजार एवं बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कराया गया। साथ ही दुकानदारों एवं वाणिज्यिक संस्थानों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया और कचरा संग्रहण कार्य कर रहे संवेदक से फीडबैक भी लिया गया।
श्री अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के समय ग्रामीण महिलाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर लागू प्रावधानों एवं जुर्माने से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी विजेन्द्र कुमार सोनी, ब्लॉक समन्वयक प्रवीण कुमार तथा ग्राम विकास अधिकारी रमन धनखड़ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037407

