[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माकपा झुंझुनूं जिला कमेटी की बैठक संपन्न, 24 मार्च की दिल्ली रैली को सफल बनाने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

माकपा झुंझुनूं जिला कमेटी की बैठक संपन्न, 24 मार्च की दिल्ली रैली को सफल बनाने का आह्वान

माकपा झुंझुनूं जिला कमेटी की बैठक संपन्न, 24 मार्च की दिल्ली रैली को सफल बनाने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतिफ खांन

बिसाऊ : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झुंझुनूं जिला कमेटी की विस्तृत बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड प्रभुराम नारनौलिया ने की। पर्यवेक्षक के रूप में राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं पूर्व विधायक धोद पेमाराम मौजूद रहे।

जिला सचिव कॉमरेड राजेश बिजारणियां ने बताया कि बैठक में 7-8 फरवरी 2026 को जयपुर में हुई राज्य कमेटी की बैठक की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कॉमरेड पेमाराम ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मनरेगा कानून में बदलाव, चार लेबर कोड्स, बिजली बिल 2025, स्मार्ट मीटर, बीज बिल 2025, शांति बिल तथा मुक्त व्यापार समझौतों के विरोध में 24 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड फुलचंद बर्बर ने कहा कि यह रैली मजदूरों, किसानों और युवाओं के मुद्दों-न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का कदम होगी। जिले की सभी तहसीलों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

पूर्व जिला सचिव सुमेर बुडानिया ने बताया कि राज्य स्तरीय जत्था 24 फरवरी को घड़साना से रवाना होकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, डूंगरगढ़ और सीकर होते हुए 5 मार्च को झुंझुनूं पहुंचेगा। नवलगढ़ व गुढ़ा में जनसभाएं आयोजित होंगी।

बैठक में किसान सभा, सीटू, डीवाईएफआई और एसएफआई के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्तर पर रैली और जनसभाओं को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। झुंझुनूं तहसील से 100 साथियों के दिल्ली रैली में भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में विभिन्न तहसील सचिवों और जन संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles