चिड़ावा के सेही कलां में देर रात 11 हजार लाइन की डीपी चोरी की कोशिश, आवाज सुनकर जागे ग्रामीण तो भागे चोर
चिड़ावा के सेही कलां में देर रात 11 हजार लाइन की डीपी चोरी की कोशिश, आवाज सुनकर जागे ग्रामीण तो भागे चोर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : क्षेत्र के सेही कलां गांव में देर रात 3:15 बजे 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की डीपी चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर पर लगी डीपी को उखाड़ लिया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई। घटना के बाद से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
देर रात ट्रांसफार्मर की डीपी उखाड़ने की कोशिश
चिड़ावा शहर के नजदीक स्थित सेही कलां गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3:15 बजे अज्ञात चोरों ने 11 हजार लाइन के ट्रांसफार्मर पर लगी डीपी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार दयाराम के घर के पास स्थापित ट्रांसफार्मर से डीपी को उखाड़ लिया गया।
ग्रामीण सुमित पूनिया ने बताया कि रात लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर ट्रांसफार्मर से डीपी नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो चोर मौके से डीपी छोड़कर फरार हो गए।
ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी चोरी
ग्रामीणों की जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण डीपी चोरी की वारदात पूरी नहीं हो सकी। हालांकि चोर डीपी को नीचे उतार चुके थे, लेकिन भीड़ एकत्रित होते ही वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।
विद्युत विभाग को सूचना, मौके पर नहीं पहुंचे कर्मचारी
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को दी। समाचार लिखे जाने तक विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। डीपी से छेड़छाड़ के कारण सेही कलां गांव में बिजली बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में बढ़ रही डीपी चोरी की घटनाएं
विजयसिंह पूनिया, छोटे लाल महरिया, उमेश पूनिया, मुकेश पूनिया, सुनिल महरिया (टोनी) प्रकाश स्वामी, सुमित पूनिया, विनोद जांगिड़, सुरेश, राजेन्द्र, अमित सहित ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में ट्रांसफार्मर और डीपी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। 11 हजार लाइन डीपी चोरी प्रयास जैसी वारदातें न केवल बिजली आपूर्ति को प्रभावित करती हैं बल्कि लाखों रुपये के नुकसान की आशंका भी पैदा करती हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और विद्युत विभाग से रात्री गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035624
