[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू विधायक ने विधानसभा में उठाया पार्कों के सौंदर्यकरण का मुद्दा, 7 करोड़ रुपये की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू विधायक ने विधानसभा में उठाया पार्कों के सौंदर्यकरण का मुद्दा, 7 करोड़ रुपये की मांग

चूरू विधायक ने विधानसभा में उठाया पार्कों के सौंदर्यकरण का मुद्दा, 7 करोड़ रुपये की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : हरलाल सहारण ने राजस्थान विधानसभा के शून्यकाल के दौरान चूरू शहर के पार्कों के सौंदर्यकरण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से शहर के पार्कों के विकास के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की मांग की।

विधायक सहारण ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है, “पहला सुख निरोगी काया।” इसी भावना को ध्यान में रखते हुए शहरों में पार्कों की परिकल्पना की गई, ताकि जहां पेड़-पौधों की कमी है वहां नागरिक प्रकृति के समीप रहकर शुद्ध वायु का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति घर और कार्यालय की चारदीवारी तक सीमित हो गया है। ऐसे में पार्कों का विकास अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोग प्रकृति के निकट समय बिता सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि चूरू नगरपरिषद क्षेत्र में कुल 30 पार्क हैं, जिनमें से केवल 6 पार्कों में ही आंशिक रूप से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि शेष पार्क अव्यवस्था का शिकार हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विधायक ने कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास खेलकूद से जुड़ाव के माध्यम से ही संभव है, इसलिए पार्कों में सुविधाएं बढ़ाना जरूरी है।

विधायक सहारण ने बताया कि कई पार्कों की चारदीवारी खंडित हो चुकी है। वहां खुले जिम, झूले, फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने की उचित व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक आदर्श पार्क के विकास पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होते हैं और चूरू के सभी पार्कों के समुचित विकास के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार प्रकृति संरक्षण के साथ विकास की दिशा में कार्य कर रही है, उसी क्रम में चूरू के पार्कों के लिए भी आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे शहरवासियों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles