‘अहिंसा से अधिकार’ थीम पर 22 फरवरी तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 को लेकर ग्रामीण स्तर पर अभियान शुरू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के तहत ग्रामीणों को नए कानूनी प्रावधानों और अधिकारों की जानकारी देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। 8 मार्च तक चलने वाले छह चरणों के इस कार्यक्रम के तहत चौथे सप्ताह में ‘अहिंसा से अधिकार’ थीम आधारित गतिविधियां सोमवार से 22 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चन्द्र यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार, पारदर्शी मजदूरी भुगतान, विकेंद्रीकृत पंचायत प्लानिंग तथा नए कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत संवैधानिक मूल्यों से जुड़े रोजगार अधिकारों की समझ विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का प्रदर्शन, विद्यालयों में पेंटिंग एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं, गांधीजी के सकारात्मक उद्धरणों के साथ रोजगार अधिकारों पर आधारित जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी।
अभियान के अंतर्गत पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और सार्वजनिक स्थलों पर विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों को दर्शाने वाले बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें ग्राम सरपंच, पंच, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा श्रमिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी साक्षरता बढ़ेगी और रोजगार संबंधी अधिकारों को लेकर जागरूकता में वृद्धि होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035599
