[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव-पार्वती विवाह:सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली भव्य बारात

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोद में महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव-पार्वती विवाह:सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली भव्य बारात

धोद में महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव-पार्वती विवाह:सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली भव्य बारात

धोद : धोद में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसने पूरे कस्बे को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

भगवान शिव की आकर्षक बारात मुरली मनोहर जी मंदिर से बैंड-बाजों और सजी हुई बग्गी के साथ निकाली गई। यह बारात कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिव मंदिर शिव चौक पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया।

सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु इस बारात में शामिल हुए। उनके ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में मेले भक्ति का माहौल बना रहा

कार्यक्रम के अंत में भगवान शिव की महाआरती की गई। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और क्षेत्र की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की। यह आयोजन धोद में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का एक भव्य उदाहरण बन गया।

Related Articles