बालेश्वर धाम में रातभर जलती हैं मशालें:सैन समाज के लोग सुबह तक मशाल जलाए खड़े रहते हैं, महाशिवरात्रि पर विशेष आरती
बालेश्वर धाम में रातभर जलती हैं मशालें:सैन समाज के लोग सुबह तक मशाल जलाए खड़े रहते हैं, महाशिवरात्रि पर विशेष आरती
नीमकाथाना : नीमकाथाना के बालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर एक अनूठी परंपरा देखने को मिलती है। यहां शाम की आरती से लेकर सुबह तक मंदिर के मुख्य द्वार से गर्भगृह तक मशालें जलाई जाती हैं। यह दृश्य आस्था का केंद्र बन जाता है।
इस परंपरा में सैन समाज के लोग कतारबद्ध होकर हाथों में मशालें लिए खड़े रहते हैं। प्रवासी श्रद्धालु भी विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल होने पहुंचते हैं और इसमें अपनी भागीदारी निभाते हैं।
मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु यहां मशाल जलाते हैं। एक अन्य मत के अनुसार, प्राचीन समय में मंदिर में बिजली की व्यवस्था न होने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए मशालें जलाई जाती थीं, जो अब एक परंपरा का रूप ले चुकी हैं।

ये मशालें पीतल या तांबे की कूंपी (सिघड़ी) में तेल भरकर जलाई जाती हैं और पूरी रात प्रज्वलित रखी जाती हैं। यह मशाल आरती आसपास के क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035205


