[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में क्लिंकर से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर घायल, नवलगढ़ से खुशखेड़ा दारोड़ा की ओर जा रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में क्लिंकर से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर घायल, नवलगढ़ से खुशखेड़ा दारोड़ा की ओर जा रहा था

गुढ़ागौड़जी में क्लिंकर से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर घायल, नवलगढ़ से खुशखेड़ा दारोड़ा की ओर जा रहा था

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी से चंवरा जाने वाली सड़क पर रविवार को बाईपास के निकट क्लिंकर से भरा एक ट्रेलर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर घायल हो गया, जबकि खलासी सुरक्षित रहा। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रेलर गोठड़ा, नवलगढ़ सीमेंट फैक्ट्री से क्लिंकर भरकर खुशखेड़ा दारोड़ा की ओर जा रहा था। जब ट्रेलर बाईपास रोड से मुख्य सड़क पर चढ़ रहा था, तभी सामने से एक स्कूटी आ गई। खलासी ने बताया कि स्कूटी को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक मोड़ काटा, जिससे ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया।

हादसे में ड्राइवर के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। उसे तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। दुर्घटना स्थल के पास लगे बिजली के खंभे भी बाल-बाल बच गए। यदि ट्रेलर खंभों से टकराता तो बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ बड़ा नुकसान हो सकता था।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री शुरू होने के बाद से क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई ड्राइवर लापरवाही से तेज गति में वाहन चलाते हुए बिना धीमे किए मुख्य सड़क पर चढ़ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से बाईपास पर यातायात नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने गुढ़ागौड़जी बाईपास पर एक सर्किल बनाने की भी मांग की है।

Related Articles