[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशनपुरिया में जंगली जानवर का हमला, बालिका घायल:दीवार फांदकर घर में घुसा, लोगों ने पकड़ने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

किशनपुरिया में जंगली जानवर का हमला, बालिका घायल:दीवार फांदकर घर में घुसा, लोगों ने पकड़ने की मांग की

किशनपुरिया में जंगली जानवर का हमला, बालिका घायल:दीवार फांदकर घर में घुसा, लोगों ने पकड़ने की मांग की

सादुलपुर : सादुलपुर के सिधमुख स्थित किशनपुरिया गांव में शनिवार रात एक जंगली जानवर ने घर में घुसकर 17 वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। इस हमले में बालिका सारिका घायल हो गई। घटना रात करीब 9 बजे हुई।

दीवार फांदकर घुसा जंगली जानवर

किशनपुरिया निवासी निहाल सिंह अपनी भेड़-बकरियों के साथ घर पहुंचे थे। उनकी बेटी सारिका उस समय पिता के लिए चाय बना रही थी। इसी दौरान एक जंगली जानवर दीवार फांदकर घर में घुस आया और सारिका पर हमला कर दिया। हमले में सारिका के शरीर पर नाखूनों के कई निशान आए हैं। सारिका ने बताया कि जानवर भेड़िए जैसा दिख रहा था। उसके शोर मचाने पर जानवर मौके से भाग गया। परिजनों ने तुरंत घायल बालिका को संभाला और उसे उपचार दिया।

बता दें… इससे पहले भी आसपास के गांवों में जंगली जानवरों द्वारा भेड़-बकरियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस जंगली जानवर को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles