शिव मंदिर और गौशाला में चोरी:अलमारी के साथ कैमरा भी तोड़ा, सीसीटीवी में दिखाई दिया संदिग्ध
शिव मंदिर और गौशाला में चोरी:अलमारी के साथ कैमरा भी तोड़ा, सीसीटीवी में दिखाई दिया संदिग्ध
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के भोजलाई बास के भूतनाथ मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक मंदिर में घुसते नजर आ रहा है। घटना शनिवार रात करीब 1 बजकर 23 मिनट की है। चोर ने ताला तोड़ा, इसके बाद अलमारी तोड़ी और एक सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ कर ले गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के समय सीसीटीवी में एक संदिग्ध वैन भी गली में घूमती नजर आ रही है।

सुबह चोरी का पता चला
मंदिर पुजारी बाबूलाल ने बताया- वो रोजाना की तरह मंदिर के पट बंद करके घर गए थे। शिवरात्रि की सुबह आने पर चोरी का पता चला। चोरी की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कमल दाधीच, पार्षद दीनदयाल पारीक, अन्तिम विश्राम समिति के मंत्री शिवभगवान, उपमंत्री भीकमचंद जोशी, सदस्य सन्तोष तिवाड़ी ने कोतवाली थाना पहुंचकर परिवाद दिया है।
इधर, चोर भूतनाथ मंदिर के पास स्थित श्री कृष्ण गौ सेवा सदन स्थित कृष्ण मंदिर से दानपात्र उठा ले गए। समिति अध्यक्ष मूलचंद तिवाड़ी ने बताया कि दानपात्र में करीब चार हजार रुपए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034459


