छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में CRPF SI का निधन:बुहाना के उम्मेद सिंह यादव समेत चार जवानों की मौत, पैतृक गांव पहुंचा शव
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में CRPF SI का निधन:बुहाना के उम्मेद सिंह यादव समेत चार जवानों की मौत, पैतृक गांव पहुंचा शव
बुहाना : छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) उम्मेद सिंह यादव सहित चार लोगों की मौत हो गई। बुहाना के सुलताना अहीरान निवासी एसआई उम्मेद सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। इस हादसे में दो अन्य जवान और निजी कार चालक भी मारे गए।
जानकारी के अनुसार, जगदलपुर में 201 कोबरा बटालियन में तैनात ये जवान होली की छुट्टी लेकर जगदलपुर से रायपुर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे एनएच 30 पर धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाइपास के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
हादसे में एसआई उम्मेद सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और कार चालक हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर की थकान, नींद और तेज रफ्तार बताई है।
एसआई उम्मेद सिंह यादव 1991 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 201 कोबरा बटालियन, जगदलपुर में तैनात थे। होली पर छुट्टी लेकर वे अपने गांव आ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी संतोष देवी और बेटा अनुराग यादव हैं, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। उनका बड़ा भाई भी बीएसएफ में कार्यरत है। उम्मेद सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुलताना अहीरान में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034264


