तातीजा वन क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:रेंजर के नेतृत्व में पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी फरार
तातीजा वन क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:रेंजर के नेतृत्व में पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी फरार
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रात के समय पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। यह कार्रवाई रेंजर पवन सिंह शेखावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने की।
अधिकारियों ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि तातीजा वन क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थरों का खनन कर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही खनन में लगे व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
मौके पर पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा मिला, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिंघाना नाके पर खड़ा कराया गया है। रेंजर पवन सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
रेंजर शेखावत ने बताया कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। यह वन एवं पर्यावरण संरक्षण कानूनों का उल्लंघन है। अवैध खनन से वन क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना को नुकसान पहुंचता है और पर्यावरण संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
वन विभाग द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी और नियमित गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान रेंजर पवन सिंह शेखावत के साथ विजेंद्र सिंह वनपाल, सत्यवान सहायक वनपाल, कुलदीप सिंह वनरक्षक, महेंद्र सिंह वनरक्षक, सरला वनरक्षक तथा महिपाल सिंह वाहन चालक सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034264


