सीकर में 17 फरवरी को NSUI करेगी विरोध-प्रदर्शन:छात्रसंघ चुनाव बहाली, बेरोजगारी भत्ते जारी करने सहित अन्य मांगें
सीकर में 17 फरवरी को NSUI करेगी विरोध-प्रदर्शन:छात्रसंघ चुनाव बहाली, बेरोजगारी भत्ते जारी करने सहित अन्य मांगें
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में 17 फरवरी को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया(NSUI) की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर NSUI के कार्यकर्ता हर कॉलेज से समर्थन जुटा रहे हैं। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने आज प्रदेश सरकार पर अन्यायपूर्ण बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव में युवाओं से किए वादे अब भूल चुकी है।
11 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष नागा ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। OMR शीट प्रकरण, छात्रसंघ चुनाव बहाली, बेरोजगारी भत्ता जारी करने सहित कई मुद्दों पर सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। नागा ने कहा कि प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव में किए वादों से पीछे हट रही है। युवाओं के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
NSUI का 17 फरवरी को उग्र प्रदर्शन
NSUI की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, साक्षात्कार प्रक्रिया में अनियमितताओं पर रोक लगाई जाए और लंबित भर्तियों को जल्द पूरा किया जाए। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर पॉजिटिव फैसला नहीं लिया गया तो 17 फरवरी को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा और आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034253


