[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस अस्पताल में प्रसूता-नवजात की मौत,पीएमओ समेत 3 डॉक्टर एपीओ:फिजिशियन को दिया चार्ज, डॉक्टर दंपती को सीकर भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस अस्पताल में प्रसूता-नवजात की मौत,पीएमओ समेत 3 डॉक्टर एपीओ:फिजिशियन को दिया चार्ज, डॉक्टर दंपती को सीकर भेजा

रींगस अस्पताल में प्रसूता-नवजात की मौत,पीएमओ समेत 3 डॉक्टर एपीओ:फिजिशियन को दिया चार्ज, डॉक्टर दंपती को सीकर भेजा

रींगस : रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में तीन चिकित्सा अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया है। शनिवार रात करीब 9 बजे यह कार्रवाई हुई, जिसके बाद लोगों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। अस्पताल के पीएमओ का अतिरिक्त प्रभार डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल को सौंपा गया है।

समज पर इलाज नहीं मिलने के आरोप

धरने पर बैठे गणेशराम लौच्छिब और झाबर सिंह मूंड ने बताया कि 4 फरवरी की रात बागड़ों का बास निवासी प्रसूता पिंकी देवी को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान प्रसूता और उसके नवजात शिशु की मौत डॉ. संगीता चौधरी और उनके पति डॉ. सुनील गढ़वाल की लापरवाही और समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई।

रात में विधायक सुभाष मील खंडेला धरने स्थल पर पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को न्याय का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

धरने की सूचना मिलने पर एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. नरेश पारीक और पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कई बार की बातचीत विफल रही।

इसके बाद विधायक मील ने हस्तक्षेप किया और चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की। उन्होंने पीड़ित परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

पीएमओ और डॉक्टर दंपती एपीओ

परिणामस्वरूप, अस्पताल के पीएमओ डॉ. रामावतार दायमा को एपीओ कर दिया गया और पीएमओ का चार्ज फिजिशियन डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल को सौंपा गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता चौधरी और उनके पति डॉ. सुनील गढ़वाल को भी एपीओ कर सीकर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच के बाद ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने विधायक सुभाष मील खंडेला के समर्थन में नारे लगाते हुए धरना समाप्त कर दिया।

धरने में पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया, जनसेवक मुकेश लौच्छिब, लालचंद ककरालिया, भीमा जोशी, चौमू विधानसभा से आरएलपी नेता बाबूलाल छुट्टन यादव, छात्र नेता नरेंद्र कुमावत, दीपक धींगड़ा और सुरेश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles