[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिरावड़ी के ग्रामीणों का प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम:पेड़ों को उखाड़ने से बचाने के लिए उपखंड कार्यालय के सामने की सभा, सरकार को दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिरावड़ी के ग्रामीणों का प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम:पेड़ों को उखाड़ने से बचाने के लिए उपखंड कार्यालय के सामने की सभा, सरकार को दी चेतावनी

गिरावड़ी के ग्रामीणों का प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम:पेड़ों को उखाड़ने से बचाने के लिए उपखंड कार्यालय के सामने की सभा, सरकार को दी चेतावनी

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय के सामने शनिवार को गिरावड़ी गांव में भैरोंजी महाराज की बणी के हजारों पेड़ बचाने के लिए एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और प्रशासन को बिजली की बड़ी लाइन का रास्ता दो दिन में बदलने का अल्टीमेटम दिया।

सभा को गुर्जर नेता रविंद्र भडाना, संघर्ष समिति के एडवोकेट जितेंद्र सिंह गिरावड़ी, किसान नेता मूलचंद खरींटा, पूर्व पार्षद अजय तसीड़, रोहिताश्व गुर्जर, श्रवण गुर्जर धनावता, मरुसेना के जयंत मूंड, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर और भोपाल गुर्जर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि स्पीकर पावर ग्रिड कंपनी कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, वे किसी भी स्थिति में एक भी पेड़ नहीं उखाड़ने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार पावर ग्रिड लाइन का मार्ग नहीं बदलती है, तो कंपनी के किसी भी कर्मचारी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस मामले में जिला कलेक्टर की सोमवार को मुख्य सचिव के साथ बैठक होनी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर ही आगे के धरने का फैसला किया जाएगा।

धरने पर बैठने वालों में शंकर भाटी, धूडाराम चौहान, भगत बीरबल चावड़ा, लक्ष्मण सैनी, युवा नेता पंकज सैनी, नानूराम भोपा, गोवर्धन वर्मा, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र चौहान, पंकज सैनी, विष्णु कुमावत, प्रवीण मिश्रा, गोपाल भोपा, गोविंद वाल्मिकी, राजेंद्र गुर्जर, नरेश खटाना नाटास, प्रशांत सिंह खोह, जमन लाल सैनी, जगदीश गुर्जर, जैतपुरा प्रशासक पवन वर्मा, राजेश खटाना मणकसास, देवसेना के शंकर भाटी, सुमेर गुर्जर, दूदाराम चौहान, रूड़मल चावड़ा और शिवा खटाना सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles