[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी बैठक:आयोजन समिति गठित, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी बैठक:आयोजन समिति गठित, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बबाई में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी बैठक:आयोजन समिति गठित, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

खेतड़ी : खेतड़ी के बबाई कस्बे में 15 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सेढ़वाले हनुमानजी मंदिर में श्योकरण सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक के दौरान आयोजन समिति का गठन किया गया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

आयोजन समिति में महावीर प्रसाद सैनी को संयोजक, सुधीर कुमार कुमावत और सत्यनारायण सोनी को सहसंयोजक बनाया गया। नौरंगलाल सैनी और हजारीलाल ग्रेट को सचिव, जबकि नंदलाल शास्त्री, राधेश्याम सैनी और शंकरलाल सोनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

इनके अलावा, प्रहलाद राय सैनी, कप्तान शीशराम चौधरी, अजय भार्गव, मनोज कुमार बाल्मीकि, इंद्राज ताखर, बाबा गोपालदास, बाबा विनोददास, महेंद्र तिवाड़ी, शंभुदयाल शर्मा, रामनिवास गुर्जर कालोटा, पहलवान रघुवीर सिंह और मुरलीधर सैनी को भी समिति में शामिल किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना और प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के प्रति अग्रसर करना है।

बैठक में गठित आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम पर चर्चा की और उन्हें आवश्यक जिम्मेदारियां दी गईं। इस अवसर पर डॉ. रामकुमार सिराधना, बनवारी लाल, सुधीर कुमार, नंदलाल शास्त्री, मुरलीधर, राकेश सोनी, प्रकाश चंद्र, राकेश कुमार, शंभूदयाल, निर्मल जोशी, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र भार्गव, विक्की सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles