डाडा फतेहपुरा में बाड़े से 8 बकरियां चोरी:गांव में दूसरी घटना, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
डाडा फतेहपुरा में बाड़े से 8 बकरियां चोरी:गांव में दूसरी घटना, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा क्षेत्र के मेहाड़ा थाना इलाके के गांव डाडा फतेहपुरा में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार देर रात युवक के घर से 8 बकरियां चुरा लीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी अमर सिंह बागड़ी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे उन्होंने अपनी सभी बकरियों को रोजाना की तरह बाड़े में बंद किया और घर सोने चले गए। रात करीब दो-तीन बजे पड़ोसी मुकेश ने आकर सूचना दी कि बकरियां जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। जब मौके पर जाकर देखा तो बाड़े से 8 बकरियां गायब मिलीं।
अमर सिंह बागड़ी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
बता दे कि इसी गांव में यह दूसरी चोरी की घटना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मेहाड़ा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033624


