सीकर में शुरू हुई जनगणना की ट्रेनिंग:कलेक्टर बोले- कोई उकसाए तो भी संयम नहीं खोना, हाउस लिस्टिंग के लिए दिन में ही जाएं
सीकर में शुरू हुई जनगणना की ट्रेनिंग:कलेक्टर बोले- कोई उकसाए तो भी संयम नहीं खोना, हाउस लिस्टिंग के लिए दिन में ही जाएं
सीकर : सीकर में जनगणना-2027 के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। 2 दिन चले ट्रेनिंग कैंप में चार्ज अधिकारियों को जनगणना के पहले चरण हाउस लिस्टिंग के बारे में जानकारी दी गई। ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनर महेश कुमार व सुभाष यादव ने चार्ज अधिकारियों से बीच-बीच में प्रश्नोत्तरी की और क्रॉस प्रश्न किए।
सीकर में कुल 27 चार्ज अधिकारी हैं, जो अब सुपरवाइजर्स और प्रगणक को नियुक्त करेंगे। सीकर जिले में 4500 प्रगणक और 750 सुपरवाइजर नियुक्त किए जाने हैं। जनगणना में सीकर जिले की फर्स्ट रैंकिंग लाने के लिए चार्ज अधिकारियों को डिजिटल स्वगणना के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए कहा गया। बार-बार की परेशानियों से बचने के लिए आमजन जनगणना के डिजिटल पोर्टल CMMS पर खुद सारी जानकारियां भर सकते हैं।

कलेक्टर ने कहा- संयम नहीं खोना
ट्रेनिंग के समापन सत्र में प्रमुख जनगणना अधिकारी (कलेक्टर) मुकुल शर्मा पहुंचे। कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि जनगणना के लिए हाउस विजिट के लिए टाइम का विशेष ध्यान रखें। जनगणना के दौरान कोई उकसाए या इरिटेट करे तो भी संयम नहीं खोना है। सभी 34 प्रश्नों के जवाबों में गलती ना हो, ये सुनिश्चित करवाएं। जनगणना के दौरान दवाब ना रखें, स्ट्रेस फ्री काम करें। ये जनगणना भविष्य में देश की नीति निर्धारण करेगी, इसलिए पूरी सावधानी बरतें।
अधूरी जानकारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि लापरवाही होगी तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। जनगणना के दौरान अधूरी जानकारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी, पूरी तैयारी के साथ ही मीटिंग में आएं। सभी फाॅर्म्स में एंट्री करते समय कोई कन्फ्यूजन हो तो एक-दूसरे से या उच्चाधिकारियों से बातचीत कर लेवें। द्विपक्षीय संवाद से चीजें क्लियर हो जाएंगी। इस दाैरान उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने अब तक हुए ट्रेनिंग सेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। संचालन जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश महर्षि ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033392


