रंगदारी वसूलने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार:पाटन पुलिस ने की कार्रवाई, कई मामले दर्ज
रंगदारी वसूलने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार:पाटन पुलिस ने की कार्रवाई, कई मामले दर्ज
पाटन : पाटन पुलिस ने शनिवार को रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती रंगदारी की घटनाओं के बाद की गई। पाटन थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि इंद्राज उर्फ टाइगर गैंग नीम का थाना और उदयपुरवाटी के आसपास के क्रेशर एवं खान मालिकों और व्यापारियों को धमकाकर बड़ी रकम वसूल रहा था। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
दोनों पर कई मामले दर्ज
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इंद्राज उर्फ टाइगर और अशोक कुमार के रूप में हुई है। इंद्राज के खिलाफ पाटन सहित विभिन्न थानों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अशोक कुमार पर पाटन थाने सहित 15 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, ये दोनों एक संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहे थे। गिरोह के अन्य सदस्यों में किशनलाल और ओम प्रकाश के खिलाफ भी तीन-तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों के डर से आम जनता अक्सर इनके खिलाफ गवाही देने से कतराती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


