[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा मेडांवाला धाम में 17 फरवरी से 9 दिवसीय महाधार्मिक समागम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बाबा मेडांवाला धाम में 17 फरवरी से 9 दिवसीय महाधार्मिक समागम

यज्ञ, भागवत कथा, रासलीला और 3 दिवसीय विशाल मेले का आयोजन

पिलानी : शेखावाटी की पावन धरा पर स्थित बाबा मेडांवाला धाम में 17 से 27 फरवरी 2026 तक नौ दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन संत बाबा आकाश गिरी महाराज के सानिध्य में होगा। इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पांच गांव-दमकोरा, छापड़ा वास, छापड़ा, लिखवा और सुजडोला के ग्रामीण आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं, जिनमें ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

17 से 25 फरवरी: यज्ञ-हवन व आध्यात्मिक अनुष्ठान

17 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिदिन यज्ञ, हवन और वैदिक अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। 17 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी व्यवस्था क्षेत्र की महिलाओं ने संभाली है। सपना जैन, सुनीता पारीक, वर्षा पारीक, मोनिका पारीक और संगीता पारीक सहित कई महिलाएं आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

25 से 27 फरवरी: विशाल मेला व कुश्ती दंगल

25, 26 और 27 फरवरी को धाम परिसर में विशाल मेले का आयोजन होगा। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और कुश्ती दंगल मुख्य आकर्षण रहेंगे। विजेताओं के लिए 21,000 रुपए प्रथम, 11,000 रुपए द्वितीय और 5,100 रुपए तृतीय पुरस्कार घोषित किए गए हैं। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि नौ दिनों तक धाम पर महाकुंभ जैसा माहौल रहेगा और प्रदेश-देश के विभिन्न स्थानों से संत-महात्माओं के आगमन की संभावना है।

महंत बाबा आकाश गिरी महाराज ने क्षेत्रवासियों से आयोजन में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों का महापर्व है। फरवरी के इन दिनों में सुजडोला-पिलानी क्षेत्र आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

Related Articles