[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर मुख्य बाजार में 100 मीटर तक भरा गंदा पानी:नाला जाम होने से वाहन चालक और व्यापारी हुए परेशान, प्रशासन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर मुख्य बाजार में 100 मीटर तक भरा गंदा पानी:नाला जाम होने से वाहन चालक और व्यापारी हुए परेशान, प्रशासन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

सरदारशहर मुख्य बाजार में 100 मीटर तक भरा गंदा पानी:नाला जाम होने से वाहन चालक और व्यापारी हुए परेशान, प्रशासन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

सरदारशहर : सरदारशहर में मुख्य बाजार में गंदे पानी की निकासी का नाला अवरुद्ध होने से लगभग 100 मीटर के दायरे में पानी भर गया। पीके ट्रेडर्स से लेकर सुमन बुटीक तक पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों और बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाजार के व्यापारी मालचंद बुच्चा ने बताया कि समस्या की सूचना सरदारशहर नगर परिषद के आयुक्त और सभापति को दी गई है। अधिकारियों ने नाले की रुकावट को जल्द दूर कर निकासी व्यवस्था को सुचारू करने का आश्वासन दिया।

नगर परिषद के आयुक्त मगराज डूडी ने बताया कि सूचना मिलते ही परिषद की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया। साथ ही जहां से नाला जाम हुआ है, उसे खोलकर पानी की निकासी शुरू कराई जाएगी। इसके बाद बाजार में जमा गंदे पानी को भी हटाया जाएगा, ताकि लोग और व्यापारियों को राहत मिल सके। बाजार में पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हुआ है। व्यापारियों ने भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।

Related Articles