चूरू मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मचारियों का सम्मान:प्रिंसिपल की पहल पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
चूरू मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मचारियों का सम्मान:प्रिंसिपल की पहल पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
चूरू : चूरू मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी सरोजनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार की पहल के तहत कॉलेज और अस्पताल की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल ने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर्स व नर्सिंग ऑफिसर पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और सशक्त हैं।
डॉ. रमाकांत वर्मा ने इस सम्मान समारोह को एक अभिनव पहल बताया और प्रिंसिपल डॉ. पुकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। डॉ. वर्मा ने महिलाओं को स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. पूनम बुरड़क, डॉ. अनुराधा उपाध्याय, डॉ. नूतन, नर्सिंग अधीक्षक रमेश कुमारी, उषा, सुमन सहारण सहित अस्पताल की कई महिला नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033527


