[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, 7 डंपर जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, 7 डंपर जब्त

करीब 5 लाख रुपए का जुर्माना वसूला, बढ़ी हुई बॉडी कटवाने के निर्देश

झुंझुनूं : जिला परिवहन कार्यालय की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी मोनू सिंह मीणा, परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव व रोहिताश भगासरा ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 12 फरवरी 2026 को 7 डंपरों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान लगभग 5 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना बढ़ा दिया गया है। अब 20,000 रुपए के साथ 1,000 रुपए प्रति टन के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही जब्त किए गए वाहनों को तीन दिन के भीतर बढ़ी हुई बॉडी कटवाकर कार्यालय में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर वाहन का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सीकर मथुरा प्रसाद मीणा ने 25 फरवरी 2026 तक झुंझुनूं जिले के खेतड़ी, बुहाना और सूरजगढ़ क्षेत्र में भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

जिला परिवहन अधिकारी मोनू सिंह मीणा ने बताया कि अंडरलोड चलने वाले वाहन स्वामियों को भी आश्वस्त किया गया है कि सभी जब्त वाहनों की बढ़ी हुई बॉडी कटवाई जाएगी। भविष्य में खाली वाहनों में भी यदि बढ़ी हुई बॉडी पाई गई तो उन्हें जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles