परमेश्वर लाल जोशी को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
नई सड़क पर आयोजित शोकसभा में व्यक्त की संवेदनाएं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वर लाल जोशी के स्वर्गवास पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नई सड़क पर शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा की अध्यक्षता चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने की।
इस अवसर पर गोविंद महनसरिया ने कहा कि स्वर्गीय जोशी शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक एवं व्यवहारिक ज्ञान के भी धनी थे। वे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कालूराम महर्षि, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष काशीराम क्याल, मीणा समाज के जिला अध्यक्ष भंवरलाल मीणा (सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर), जाट महासभा के जिला अध्यक्ष सोहनलाल फगेडिया (सेवानिवृत्त एसी पीडब्ल्यूडी), मोहम्मद अयूब खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), कायमखानी समाज के जिला अध्यक्ष मुंशी खान, जैन समाज के ताराचंद बाठिया, पेंशनर समाज के पूरणमल सोनी, खाद्य व्यापार मंडल के मनोज महनसरिया (एडवोकेट), कपड़ा व्यापार मंडल के बालकिशन राजगढ़िया, टैक्स बार के सुनील शर्मा (एडवोकेट), गुर्जर समाज के सरवन गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉक्टर पार्थ शर्मा, वैद्य गोविंद प्रसाद शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, केपी जोशी, गिरधारी जोशी, विनोद जोशी, विमल जोशी, ईश्वरी प्रसाद हारित, कन्हैयालाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने स्वर्गीय जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033648


