[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में अचानक दिखे RAF के जवान और सायरन बजाते वाहन, लोगों में मचा कौतूहल, जानिए पूरी सच्चाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में अचानक दिखे RAF के जवान और सायरन बजाते वाहन, लोगों में मचा कौतूहल, जानिए पूरी सच्चाई

खेतड़ी नगर में अचानक दिखे RAF के जवान और सायरन बजाते वाहन, लोगों में मचा कौतूहल, जानिए पूरी सच्चाई

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उस समय कौतूहल और चर्चा का माहौल बन गया, जब सड़कों पर अचानक बड़ी संख्या में वर्दीधारी जवान, सायरन बजाते वाहन और सुरक्षा काफिले नजर आए। आम लोगों के मन में आशंका उठने लगी कि कहीं कोई बड़ी घटना, आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला तो नहीं हो गया। हालांकि कुछ समय बाद स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक घटना नहीं, बल्कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) का आपदा एवं परिचय अभ्यास था।

RAF 83 बटालियन का जिला झुंझुनूं में व्यापक परिचय अभ्यास

जयपुर में तैनात रेपिड एक्शन फोर्स की 83 बटालियन, कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट जयसिंह के नेतृत्व में 10 से 14 फरवरी 2026 तक जिला झुंझुनूं के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में परिचय अभ्यास कर रही है। इस अभ्यास के तहत स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर वास्तविक परिस्थितियों जैसी रणनीतिक तैयारियों का परीक्षण किया जा रहा है।

खेतड़ी नगर में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभ्यास

खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र में 83 बटालियन RAF की एक टुकड़ी ने थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से परिचय अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपात प्रतिक्रिया तंत्र को परखा गया, जिससे दोनों बलों के बीच समन्वय और संचार को मजबूत किया जा सके।

RAF 83 बटालियन का फ्लेग मार्च मार्ग खेतड़ी नगर थाने से शुरू होकर आजाद मार्केट, नेहरू मैदान, सैंट्रल मार्केट, अंबेडकर पार्क, एसबीआई बैंक, रामलीला मैदान, न्यू मार्केट, जामा मस्जिद, राजस्थान स्कूल, सुभाष मार्केट, एनटीए कॉलोनी, हाट बाजार, राजपूत धर्मशाला, थर्ड सेक्टर, जगदंबा मार्केट और गोठड़ा शहीद धर्मपाल स्कूल होते हुए वापस खेतड़ी नगर थाने तक रहा।

इस दौरान एसआई राकेश कुमार यादव, एएसआई रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार और वेद प्रकाश सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद रहे। अभ्यास का मुख्य फोकस आपात स्थितियों में त्वरित निर्णय और फील्ड-लेवल कोऑर्डिनेशन रहा।

आपदा, दंगा और साम्प्रदायिक तनाव से निपटने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, यह परिचय अभ्यास भविष्य में किसी भी आपात स्थिति, साम्प्रदायिक तनाव, दंगा अथवा प्राकृतिक आपदा के दौरान सुरक्षा बलों की तत्परता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे स्थानीय पुलिस और RAF के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा और संकट की घड़ी में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

Related Articles