[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी समारोह से लौट रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने उड़ाया, तीन घायल, एक की हालत गंभीर, झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी समारोह से लौट रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने उड़ाया, तीन घायल, एक की हालत गंभीर, झुंझुनूं रेफर

शादी समारोह से लौट रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने उड़ाया, तीन घायल, एक की हालत गंभीर, झुंझुनूं रेफर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां शादी समारोह से पैदल घर लौट रही महिलाओं के समूह को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बड़ी सेही निवासी हजारी लाल पूनिया के यहां विवाह समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में शामिल होकर 8 से 9 महिलाएं पैदल ही अपने घरों की ओर लौट रही थीं। जब महिलाएं चिड़ावा से बड़ी सेही की ओर जाने वाले रास्ते पर वृंदावन होटल से आगे पहुंचीं, तभी चिड़ावा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर महिलाओं के समूह में जा घुसी।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

हादसे में विमला पत्नी रोहिताश्व, निशा और घोटा घायल हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को निजी वाहन से चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया। विमला पत्नी रोहिताश्व की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झुंझुनूं के उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया, जबकि निशा और घोटा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मोबाइल गिरने से अनियंत्रित हुई बाइक, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार का मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया था। मोबाइल को संभालने के प्रयास में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सीधे महिलाओं के समूह में जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर जली हुई बाइक मिली, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद घटनास्थल पर एक बाइक जली हुई अवस्था में पाई गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बाइक घिसटने के दौरान निकली चिंगारी से उसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

एएसआई पारसराम, कॉन्स्टेबल लोकेश और चालक विकास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन जब्त किया है और फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

तेज रफ्तार और लापरवाही पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शादी-विवाह के समय सड़क पर पैदल चलने वालों की संख्या अधिक होती है, ऐसे में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।

Related Articles