[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, जसरापुर में पहले दिन 101 विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी का पेपर, एक अनुपस्थित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, जसरापुर में पहले दिन 101 विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी का पेपर, एक अनुपस्थित

12वीं बोर्ड परीक्षा आज से, पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर,जसरापुर केंद्र पर 89 विद्यार्थी देंगे अंग्रेजी का पेपर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की ओर से आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक अंग्रेजी विषय का प्रथम प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा केंद्र पर पहले दिन व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती नजर आईं।

परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य सरोज ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 102 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें दो निजी और दो राजकीय विद्यालयों के छात्र शामिल थे। इनमें से 101 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी और एक छात्र अनुपस्थित रहा। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा का पहला अंग्रेजी विषय का पेपर शुक्रवार को आयोजित होगा, जिसमें 89 विद्यार्थी शामिल होंगे।

प्रधानाचार्य सरोज ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बोर्ड के।दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई हैं। विद्यार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है तथा प्रवेश द्वार पर सघन जांच की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की।

परीक्षा देकर निकली विद्यार्थियों अंकिता, रिया, डिंपल, रीना और कविता ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर काफी अच्छा रहा। प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार थे और कई सवाल सीधे-सादे पूछे गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने पूरा पेपर समय से पहले हल कर लिया और उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त समय मिला। उन्होंने आगामी विषयों की परीक्षा के लिए भी पूरी तैयारी होने की बात कही। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी देखने को मिली।परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावक अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles