नीमकाथाना एसएनकेपी कॉलेज में यातायात नियमों पर व्याख्यान:स्टूडेंट्स को ड्राइविंग लाइसेंस और रोड सेफ्टी की दी जानकारी
नीमकाथाना एसएनकेपी कॉलेज में यातायात नियमों पर व्याख्यान:स्टूडेंट्स को ड्राइविंग लाइसेंस और रोड सेफ्टी की दी जानकारी
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंद किशोर पटवारी राजकीय कॉलेज में 12 फरवरी को ट्रैफिक रूल्स, ड्राइविंग लाइसेंस एवं रोड सेफ्टी विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ के तहत राज्य महिला नीति-2021 के तत्वावधान में स्टूडेंट्स के लिए था। इसका उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देना और उन्हें सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नीमकाथाना यातायात पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर महिपाल चौधरी थे। उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रैफिक संकेतों, गति सीमा, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, मोबाइल फोन के खतरों और नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में बताया।
कॅालेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने सड़क पार करने के नियम, जेब्रा क्रॉसिंग का महत्व, ट्रैफिक सिग्नल का पालन और वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य बातों पर प्रकाश डाला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033347

