[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर उतरे मजदूर:सीकर कलेक्ट्रेट पर पीएम का पुतला फूंका, बोले- मजदूरी की गारंटी खत्म करने की साजिश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर उतरे मजदूर:सीकर कलेक्ट्रेट पर पीएम का पुतला फूंका, बोले- मजदूरी की गारंटी खत्म करने की साजिश

लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर उतरे मजदूर:सीकर कलेक्ट्रेट पर पीएम का पुतला फूंका, बोले- मजदूरी की गारंटी खत्म करने की साजिश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में गुरुवार को मजदूर संगठनों ने सीटू के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ढाका भवन से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो लगे पुतले को फूंका।

सीटू के साथ मजदूर संगठनों के अलावा वामपंथी छात्र संगठन DYFI, SFI और CPI(M) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। इसके बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

सीकर में गुरुवार को मजदूर संगठनों ने सीटू के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
सीकर में गुरुवार को मजदूर संगठनों ने सीटू के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मजदूर संगठनों की ये है प्रमुख मांगें:-

  • लेबर कोड 2025 रद्द हो
  • न्यूनतम वेतन 26,000 रुपए
  • आंगनबाड़ी समेत सभी संविदाकर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा
  • उद्योग निजीकरण पर लगाई जाए रोक
  • ठेका प्रथा बंद हो
  • BVG-रामजी रद्द, मनरेगा बहाल
  • स्मार्ट मीटर रद्द, बिजली निजीकरण पर रोक
  • पुरानी पेंशन योजना बहाल
  • निर्माण मजदूरों को कानूनी सामाजिक सुरक्षा
मजदूर संगठनों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो लगे पुतले को फूंका।
मजदूर संगठनों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो लगे पुतले को फूंका।

प्रदेश के मजदूरों ने की सामूहिक हड़ताल

वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के मजदूरों ने सामूहिक हड़ताल की है। बिहार में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों के साथ पुलिस ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। केंद्र सरकार ने मजदूर हितैषी 44 नियमों को हटाकर 4 लेबर कोड लागू कर दिए, ये मजदूरों पर कुठराघात है। लेबर कोड में मजदूरों के अधिकार छीनने का काम हुआ है। मजदूरी की गारंटी को खत्म किया जा रहा है।

नहीं कुचलने देंगे मजदूरों का हक

पूर्व विधायक पेमाराम और SFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने कहा कि मजदूरों के हक नहीं कुचलने देंगे। केंद्र सरकार ने लेबर कोड लागू करके वेलफेयर बोर्ड के कानून को सोशल सिक्योरिटी कोड में शामिल कर दिया गया है, इससे मजदूरों को लेबर कोड में मिलने वाली सुविधाओं की अब कोई गारंटी नहीं बची है। मजदूरों के हक में लेबर कोड रद्द करने तक ये आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles