डिजिटल जनगणना हम खुद कर सकेंगे:सीकर में शिक्षा विभाग के 4500 कार्मिक प्रगणक और 750 सुपरवाइजर होंगे, 16 मई से शुरू होगी हाउस लिस्टिंग
डिजिटल जनगणना हम खुद कर सकेंगे:सीकर में शिक्षा विभाग के 4500 कार्मिक प्रगणक और 750 सुपरवाइजर होंगे, 16 मई से शुरू होगी हाउस लिस्टिंग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : 16वीं जनगणना को लेकर सीकर में तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार से जिला प्रभार के 27 नियमित सहायकों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार से तहसीलदार, कमिश्नर और ईओ का 2 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा। ट्रेनिंग सेशन के पहले दिन प्रमुख जनगणना अधिकारी(कलेक्टर) मुकुल शर्मा ने कहा कि जनगणना में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजर्स की नियमानुसार नियुक्ति की जाएगी। जनगणना 2 चरणों में होगी, पहले चरण में हाउस लिस्टिंग की जाएगी, इसके बाद जनगणना शुरू होगी।
प्रमुख जनगणना अधिकारी(कलेक्टर) मुकुल शर्मा ने कहा- जनगणना में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। ईआरओ व एईआरओ आपस में संवाद करके जनगणना का काम पूरा करें। फाॅर्म भरने के बाद हर एंट्री को क्रॉस चैक करें, ताकि बाद में गलतियां होने व आपत्तियां लगने की गुंजाइश ना रहे। 15 जून तक हाउस लिस्टिंग का काम पूरा करना है। जनगणना के दौरान आमजन से सभी फॉर्म एंट्री पूरी सावधानी से पूछकर भरें। सीकर जिले के सभी 1152 राजस्व ग्रामों और 490 शहरी वार्डों में जनगणना की जाएगी।
उपजिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग सेशन के पहले दिन मास्टर ट्रेनर सचिन कुमार ने हाउस लिस्टिंग से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे विस्तार से बताया। सीकर जिले में जनगणना के लिए लगभग 4500 भागों में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लॉक में 120-150 घर अथवा 650-800 लोग होंगे। 92 फील्ड ट्रेनर और 2 मास्टर ट्रेनर सभी प्रगणकों को जनगणना की प्रक्रिया समझाएंगे।
आमजन खुद कर सकेंगे जनगणना
प्रमुख जनगणना अधिकारी(कलेक्टर) मुकुल शर्मा ने बताया कि आमजन डिजिटल तरीके से खुद भी जनगणना कर सकते हैं। 1 मई से 15 मई के दौरान आमजन ‘स्वजनगणना’ कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के CMMS(Census Management & Monitoring System) पोर्टल पर सभी जानकारी भरकर जनगणना दर्ज करवा सकते हैं। S.I.R. की तरह अब जनगणना में भी सीकर को 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने हैं, इसके लिए फील्ड प्रगणकों से लेकर उच्चाधिकारियों तक सभी साथ मिलकर काम करेंगे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033328

